{"_id":"5b4f9c2f4f1c1bbd298b4b56","slug":"61531943983-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविकसित कालोनी में सड़क, नाली की समस्या हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविकसित कालोनी में सड़क, नाली की समस्या हावी
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पॉश कॉलोनियों में न सड़क और न नालियां
- जल भराव से गड्ढे हुए लबालब, रास्ता कच्चा होने से रहताकीचड़
- मूलभूत सुविधाएं न होने से बाशिंदे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर नंबर नौ सिविल लाइन में बनी पॉश कॉलोनी वसुंधरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो पूरी तरह से सड़कें बनी हैं, और न ही नालियां। जरा सी बारिश में कई जगहों पर रास्ता कच्चा होने की वजह से जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को घरों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहीं हाल अन्य कॉलोनियों का भी है। इस समस्या की ओर जिम्मेदार कोलोनाईजर ध्यान नहीं दे रहे है।
शहर में कोलोनाईजर लुभावने वायदे कर लोगों को लाखों रुपये ऐठने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन जब प्लॉट की रजिस्ट्री हो जाती है तो फिर सड़क, नाली, बिजली के लिए टालामटोली शुरू कर देते हैं। इस तरह शहर में कई जगहों पर अविकसित कॉलोनियां बन गई हैं। यहां लोगों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर आलीशान मकान खड़े कर दिए हैं, लेकिन उनके सामने सड़क, नाली, बिजली की आज भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में बारिश का सीजन शुरू होने से लोगों की समस्याएं और बढ़ गई है। शहर क पॉश वसुंधरा कालोनी में जगह-जगह जल भराव एवं कीचड़ की समस्या बनी है। एक दो स्थान ऐसे हैं जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से लोग पानी में घुसकर निकलने के लिए मजबूर हैं। इसी तरह कई जगहों पर कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। जिससे जगह-जगह रास्ता बंद हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या छोटे बच्चों को स्कूल जाने में होती है। इस समस्या की ओर न तो जिम्मेदार कोलोनाईजर ध्यान नहीं दे रहे है और न ही नगर पालिका के अधिकारी।
मंत्री भी नहीं दिला पाए बुनियादी सुविधाएं
- वार्ड नंबर नौ सिविल लाइन प्रथम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ का भी आवास है। इसके बाद भी क्षेत्रीय जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी हैं जबकि योगी सरकार समूचे प्रदेश में विकास का दंभ भर रही है। इस तरह की उपेक्षा क्षेत्रीय जनता में मायूसी देखी जा रही है।
विज्ञापन
....
घर में कैद होकर रह गए बच्चे
घर के एक ओर कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है तो दूसरी ओर सड़क तालाब में बदल गई है। अन्य कोई रास्ता नहीं होने से बच्चों के लिए स्कूल जाने की समस्या खड़ी हो गई है। यह अकेले हमारी समस्या नहीं है, इस तरह की समस्या से कई परिवार जूझ रहे हैं।
मुकेश निरंजन
कच्ची सड़क नहीं हो पाई पक्की
घर के सामने की सड़क अब तक पक्की नहीं हो पाई है। इसके अलावा गंदे पानी के निकासी की भी समस्या बनी हुई है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। बगैर पंखे के एक पल घर में ठहरना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नीरज कटारे
कॉलोनी में नहीं कोई ड्रेनेज सिस्टम
वसुंधरा कालोनी के निर्माण के समय ड्रेनेज सिस्टम पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। जहां देखिये वहां नालियों का गंदा पानी यहां-वहां बह रहा है। जिससे कालोनी को साफ सुथरा रखना मुश्किल हो रहा है।
रामशरण चौबे
-----
सड़क पर हो गई फिसलन
कालोनी में अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। जहां बारिश होने से मिट्टी पर फिसलन की समस्या हो गई है। जिससे वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी रास्ते को सुगम नहीं बनाया जा रहा है। जिम्मेदार इस मामले में मौन बने हुए हैं, जिससे समस्या कम होने की जगह गंभीर हो रही है।
आजाद यादव
डलवाई जाएगी मिट्टी
कॉलोनी के रास्ते में जहां भी जल भराव की स्थिति बनी है, उन स्थानों पर फिलहाल मिट्टी डलवाई जाएगी है। जिससे आसानी से लोग निकल सके। रास्ते में कीचड़ न हो इसके लिए डस्ट भी डलवाई जाएगी। रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
तालाबपुरा में भी जल भराव
मोहल्लेवासियों ने नगर पालिकाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर सभासद गीता यादव के मकान के पीछे जल भराव की समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। इसमें बताया कि यहां नाले पर अतिक्रमण होने से यह समस्या गंभीर हो गई है। बारिश होने के दौरान नाले का पानी घरों में घुसने लगता है।