फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रविवार को बरसी आसमान से आग, पारा 43 पहुंचा

रविवार को बरसी आसमान से आग, पारा 43 पहुंचा

Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रविवार को बरसी आसमान से आग, पारा 43 पहुंचा
रविवार को बरसी आग, पारा 43 डिग्री पर
विज्ञापन

इस सप्ताह 44 तक पहुंचेगा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद में रविवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है, तो वहीं मंगलवार से तापमान में हर रोज एक डिग्री की बढ़ोतरी होकर बृहस्पतिवार से तीन दिन तक लगातार जिले का पारा 44 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

रविवार के दिन पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पूरा दिन काफी गर्म रहा। सुबह से ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी थी और दोपहर में साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक धूप की तपन ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मौसम के तेवर भी बढ़ते गए और लोगों का खुली धूप में निकलना भी मुश्किल होता गया। अधिकांश लोग गर्मी से बचाव के लिए चेहरे और सिर में कपड़ा बांधकर ही निकले। वहीं, लोग गर्मी के राहत पाने के लिए अन्य प्रकार से भी प्रयास करते रहे। कोई बाजार में लगे प्याऊ या फिर दुकानों पर ठंडा पेयजल तलाशता रहा, तो कुछ लोगों ने ठंडी आइसक्रीम या अन्य ठंडे पेय पदार्थ लेकर राहत ली। वहीं, बच्चों को लोगों ने घरों से अनावश्यक नहीं निकलने दिया। वहीं, नई बस्ती क्षेत्र में रविवार को पेयजल संकट भी गहरा गया, जिससे नईबस्ती, नेहरू नगर, गांधीनगर, लैड़ियापुरा, आजादपुरा, चंडीमंदिर, रेलवे कॉलोनी आदि में सुबह के समय जल संस्थान की मशीन में खराबी आ जाने से पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को इस सबसे गर्म दिन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। हालांकि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


इस सप्ताह और बढ़ेगा तापमान
रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। वहीं इस सप्ताह तापमान में और भी वृद्धि होगी, जब तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
सोमवार- 27 डिग्री 41 डिग्री
मंगलवार- 26 डिग्री 42 डिग्री
बुधवार- 28 डिग्री 43 डिग्री
बृहस्पतिवार- 30 डिग्री 44 डिग्री
शुक्रवार- 28 डिग्री 44 डिग्री
शनिवार- 31 डिग्री 43 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed