फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिला बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित

जिला बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
जिला बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित
ललितपुर। जिला बार एसोसिऐशन की कार्यकारिणी द्वारा एल्डर्स कमेटी को भेजे गए पत्र के आधार पर जिला बार के वार्षिक चुनाव 2018-19 का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत जहां दस जनवरी से नामांकन और इसके बाद आपित्तयां एवं नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी, तो वहीं तीस जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिऐशन के चुनाव कार्यक्रम के तहत दस जनवरी से 16 जनवरी तक कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगेे। इसमें 13 और 14 जनवरी को अवकाश में कार्य नहीं होगा। 18 जनवरी को दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां और जांच की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 19 जनवरी को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नाम वापसी और अंतिम प्रकाशन होगा। फिर 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से जिला बार एसोसिऐशन के बार भवन में मतदान होगा और उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष राधावल्लभ करौलिया एवं अन्य सदस्यों ने दी है।
विज्ञापन


विभिन्न पदों के लिए यह होगी योग्यता
जिला बार एसोसिऐशन के चुनावमें मॉडल वायलॉज के अनुसार निर्धारित अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी 2018को 25 वर्ष या इससे अधिक अवधि तक निरंतर विधि सेवाएं देने की योग्यता होना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) के लिए पात्रता एक जनवरी को 20 वर्ष या इससे अधिक अवधि की निरंतर विधि सेवाएं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) के लिए पात्रता दस वर्ष या इससे अधिक अवधि की निरंतर विधि सेवाएं देने वाले अधिवक्ता, महामंत्री (एक पद) के लिए 15 वर्ष या इससे अधिक अवधि की निरंतर विधि सेवाएं देने वाले अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष पद(एक पद) के लिए 10 वर्ष या इससे अधिक विधि सेवाएं, सहमंत्री (तीन पद) जिसमें सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रकाशन के लिए पात्रता पांच वर्ष या इससे अधिक अवधि की निरंतर विधि सेवाएं दी हों वह आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही सदस्य कार्यकारिणी में (छह पद वरिष्ठ) एवं (छह पद कनिष्ठ) के लिए 15 वर्ष या इससे अधिक अवधि की सेवाएं देने वाले अधिवक्ता आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed