फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   60 bags of urea going to Madhya Pradesh for black marketing caught

Lalitpur News: कालाबाजारी के लिए मध्यप्रदेश जा रही 60 बोरी यूरिया पकड़ी

Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
60 bags of urea going to Madhya Pradesh for black marketing caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कालाबाजारी के लिए मध्य प्रदेश ले जाई जा रही उर्वरक पकड़ी गई। जांच में उर्वरक से संबंधित अभिलेख नहीं मिलने पर कृषि अधिकारी ने मध्य प्रदेश के दो आरोपियों के खिलाफ थाना नाराहट में तहरीर दी है।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि थानाध्यक्ष नाराहट ने एक जनवरी को चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर पर 60 बोरी उर्वरक एवं मसूर लदी हुई पाई थी। इसकी सूचना रात आठ बजे दी गई। बृहस्पतिवार को वह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक श्रीपादाय कुमार, वरिष्ठ सहायक मदन राठौर एवं लेखाकार प्रदीप ने थाने पहुंचकर जांच की। साठ बोरी कृभको यूरिया लदी पाई गई। ट्रैक्टर पर मौजूद मालिक मध्य प्रदेश के जिला सागर के तहसील मालथौन अंतर्गत ग्राम रजवांस निवासी छत्रपाल सिंह घोसी एवं अशोक साहू ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त यूरिया अपने परिचित सेठ अमित कुमार जैन ग्राम-राजवांस द्वारा ललितपुर से मंगाई थी। इस यूरिया से संबंधित रसीद व बिल मांगने पर नहीं दे सके।
विज्ञापन

दोनों आरोपी छत्रपाल व अशोक यूरिया को अपने गृह जनपद सागर में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे थे। जिला कृषि अधिकारी ने थाना में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed