फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   58 inmates released, antrim jamanat

जिला कारागार से अब तक 58 बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया

Sat, 05 Jun 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
58 inmates released, antrim jamanat
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
ललितपुर। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली की हाई पावर कमेटी द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला कारागार से कोरोना काल के दौरान 58 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। शुक्रवार को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा दो बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध अभी तक कुल 58 बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है और छोड़े गए इन बंदियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें गाइड लाइन का पालन करना होगा। वहीं, जनपद न्यायालय में बीते 28 मई से चिकित्सा विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनपद ललितपुर के न्यायिक अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अधिवक्तागण के परिवार जनों का टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद न्यायालय में अब तक कुल 212 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद न्यायाधीश मो. रियाज द्वारा इन सभी से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द दीवानी कचहरी परिसर में पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण कैंप में वैक्सीन लगवाएं, जिससे संक्रमण के प्रभाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed