फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   58 children healed by tb treatment

‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ अभियान में 58 बच्चे हुए मुक्त

Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
58 children healed by tb treatment
tb.jpg - फोटो : tb.jpg
ललितपुर। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के सपने के तहत साल 2019 में 18 वर्ष तक के टीबी रोग से पीड़ित बच्चों को स्वेच्छा से गोद लेने का जो अभियान शुरू हुआ था। उसमें 58 बच्चे स्वस्थ हुए हैं। जनपद में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा टीबी से पीड़ित 68 बच्चों के सापेक्ष 60 बच्चों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि टीबी रोग आमतौर पर ज्यादातर फेफड़ों पर हमला करता है, लेकिन यह फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता है। सक्रिय टीबी के मरीज को अपने मुंह पर मास्क या कपड़ा लगाकर बात करनी चाहिए और मुंह पर हाथ रखकर खांसना और छींकना चाहिए। जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बतायाअगस्त 2019 से लेकर नवंबर 2020 तक 68 बच्चों के सापेक्ष 60 बच्चों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभाग द्वारा गोद लिया गया है। इसके अंतर्गत उनके इलाज का फालोअप, फल आदि का खर्च स्वेच्छा से किया जाता है। अभी तक 58 बच्चों को टीबी से मुक्ति मिल चुकी है।
विज्ञापन

-----
टीबी रोग के प्रमुख लक्षण
अगर किसी को दो हफ्ते से ज्यादा समय से खांसी हो तो इसे नजरअंदाज न करें। खांसी में खून आना, सीने में दर्द या सांस लेने और खांसने में दर्द होना, लगातार वजन कम होना, चक्कर आना, रात में पसीना आना, ठंड लगना, भूख न लगना भी टीबी के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
37 बंदियों में से टीबी का एक मरीज मिला
जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव निरंजन ने बताया कि 27 से31 दिसंबर तक जिला कारागार में कैदियों और वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। जेल के 350 बंदियों की स्क्रीनिंग में 37 बंदियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए जिसमें एक टीबी का मरीज मिला। इसी प्रकार वृद्धाश्रम में 50 वृद्धजनों की सैंपलिंग की गई जिसमें किसी क ो भी टीबी की पुष्टि नहीं हुई।

-----
10 दिन में 61 लोगों में हुई टीबी की पुष्टि
इस वक्त जिले में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। दो जनवरी से 12 जनवरी तक चले अभियान में विभाग की 116 टीमें लगी हुईं हैं जो जनपद की 20 प्रतिशत आबादी यानि लगभग 2,85,200 से अधिक लोगों तक पहुंच रही हैं। बीते 10 दिनों में 61 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed