फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   55 school's teachers sallery withheld

ब्लॉक बार के 55 विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति

Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
55 school's teachers sallery withheld
teacher.jpg - फोटो : teacher.jpg
ललितपुर। प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की प्रमाणिक संख्या अपलोड नहीं करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बार ने अपने विकासखंड के 55 विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

इन दिनों प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की प्रमाणिक संख्या अपलोड कराई जा रही है। इसमें कई शिक्षक उदासीनता बरत रहे हैं, इससे इस कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। हालांकि, इस कार्य को शिक्षकों से कराए जाने का विरोध भी हो रहा है। कुछ संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और अपलोडिंग का कार्य कंप्यूटर ऑपरेटर से कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

उधर, विभागीय अफसरों पर इस कार्य को कराने का प्रेशर बना हुआ है। जिस कारण अफसर इसे समयबद्घ तरीके से पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं। विकासखंड बार के खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ ने इस कार्य की समीक्षा करते हुए अपने विकासखंड के 55 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की है। इस सूचना के बाद शिक्षकों में खलबली मची हुई है। अन्य ब्लॉक के शिक्षकों को भी वेतन रोकने जैसी कार्रवाई होने का भय सताने लगा है। कुछ शिक्षक जो अभी तक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे, उन्होंने इसे प्राथमिकता से करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय कठवर, पुलवारा, दशरारा, बम्हौरीसहना, राधापुर, बानपुर कन्या, हसरैइयन बानपुर, बड़ोखरा, अजनौरा, मुरली, उदुरा, मोगान कन्या, मर्रोली, खंजोरा, टीला, मुजरा, चंदावली, हुसंगा, सेमराडांग, मथुराडांग, कसर, गढिया, भैलोनीसूबा, बसतगुवां, रामनगर, करमई, कारीटोरन, हनुपुरा, पठलापुरा, ठाठखेरा, खिरिया, खड़ैपुरा, टगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय धमना, गैदोरा, दशरारा, भावनी, भैलोनीलोध, बछरावनी, उदयपुरा, खाकरौन, मोगान, मथुराडांग, गढिया, भैलोनीसूबा, बरौदाडांग, टोड़ी, सूरीकलां, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, संविलियन सूरीखुर्द, पारौन, खैरा, बम्हौरीखड़ैत, चकौरा, सिमिरिया शामिल हैं।

वर्जन
प्रेरणा पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड कराई जा रही हैं। इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों ने वेतन रोकने के लिए कहा गया है। जो कार्य नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed