फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   52 electric buses of Transport Corporation will run soon

Lalitpur News: जल्द दौड़ेंगी परिवहन निगम की 52 इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 27 Aug 2024 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
52 electric buses of Transport Corporation will run soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितुपर। बदहाल यातायात व्यवस्था जल्द पटरी पर आने की उम्मीद है। परिवहन निगम नौ मार्गों पर 52 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन से बसों की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि बसों के मिलते ही संचालन शुरू कराया जाएगा।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 135 रूटों पर लगभग 130 बसों का ही संचालन हो रहा है। यहां कई मार्ग ऐसे हैं, जिन पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोग टैक्सी व अन्य वाहनों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। कई मार्गों पर एक ही बस होने से महिलाएं व बुजुर्ग भी खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अब जल्द यातायात व्यवस्थाओं में सुधार होने की उम्मीद है। रोडवेज विभाग इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। 12 बसों को मध्य प्रदेश के अशोकनगर व चंदेरी से भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही 40 बसों का संचालन विभिन्न रूट पर करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन मार्गों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
रूट - बसों की संख्या
झांसी-महरौनी वाया ललितपुर - 06
झांसी-देवगढ़ वाया ललितपुर - 06
झांसी-मड़ावरा वाया ललितपुर - 04
झांसी- चंदेरी वाया ललितपुर - 04
झांसी-ललितपुर वाया तालबेहट - 12
झांसी-माताटीला - 02
ललितपुर-अशोकनगर वाया चंदेरी- 08
झांसी-सौजना वाया ललितपुर - 06
झांसी-नवागढ़ वाया ललितपुर - 04
---
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर संचालन शुरू किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed