फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धर्म: मड़ावरा गणेश विसर्जन

धर्म: मड़ावरा गणेश विसर्जन

Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
धर्म: मड़ावरा गणेश विसर्जन
प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

विनायक चतुर्थी से अनंत चतुदर्शी तक दस दिनों तक गणेश महोत्सव की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रथम पूज्य गौरी पुत्र गणेश जी की वैैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई, साथ ही सुबह साम गणपति की भव्य आरती की गई, जिसमें श्रृद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
कस्बा मड़ावरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र सैदपुर, साढूमल,सतवांसा, रनगांव, सौंरई धवा, रखवारा, बम्हौरी सहित दर्जनों गांव में गणेश महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की मनमोहक प्रतिमाएं पंडालों में विराजित की गईं। पंडालों में विराजे रिद्धि शिद्धी के दाता प्रथम पूज्य गौरी पुत्र गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। संध्या कालीन आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें जिसमें प्रमुख रूप से देर रात्रि तक भजन कीर्तनों का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा अपने आराध्य देव को मोदक चढाया गया और पंडालों में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित कराया गया। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर दस दिनों तक चले गणेश महोत्सव का अनंत चतुदर्शी के दिन गणपति पंडालों में हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया। दोपहर तक हवन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद भक्तों द्वारा प्रतिमा विसर्जन एंव शोभायात्रा के लिये पिकअप, ट्रैक्टर आदि वाहनों रख कर बप्पा की प्रतिमाओं की भव्य सजावट करके कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भक्त गणपति बप्पा मोरिया, अगले वरस तूं जल्दी आ बोलते हुए चल रहे थे। मड़ावरा में पाटकान जी मंदिर, शालाजी मंदिर, वैद्य के मंदिर और तिवारी मंदिर और रनगांव से गाजेबाजे के साथ गणपति बप्पा की की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान उत्साहित युवा डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर आगे आगे नाचते हुए चल रहे थे तो वहीं महिलाएं पीछे-पीछे भजन गाती हुईं चल रही थी। शोभायात्रा में जगह-जगह भक्तों द्वारा गणपति की भव्य आरती उतारी गयी शोभायात्रा का कस्बा भ्रमण के बाद क्षेत्र से आईं गणपति की मूर्तियों का मड़ावरा स्थित रोहिणी बांध में गणेश प्रतिमाओं का गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आके उद्घोष के साथ बांध के जल में विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा में देव सोनी, अमित खरे, सुनील ,वैभव ,सौरभ इंद्रजीत, शुभम वैद्य,रामजी तिवारी, प्रियंक खरे कमलेश ,राजेश, राहुल, चंद्रसेन, मधुर, राजेश , मनोज सोनी, पीयूष , सहित सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बप्पा मोरिया के नारों के साथ की गणपति की विदाई
मड़ावरा (ललितपुर)। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गौरीनंदन गजानन की भक्ति-आराधना के उपरांत अनंत चतुर्दशी को नम आंखों से श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रोहणी बांध में किया गया। कस्बे में पूर्व की तरह पाठकन जी मंदिर, श्री शालाजी मंदिर, डांक बंगला, लम्बरदारपुरा, मोती महाराज मंदिर परिसर समेत कई स्थानों पर गणेश पंडालों में गणेश प्रतिमायें स्थापित की गई थी। विसर्जन के पूर्व कस्बे की मुख्य सड़क से होकर भव्य शोभायात्रा के रूप में गणपति प्रतिमाओं को रोहणी बांध तक ले जाया गया जहां उनको आरती के बाद विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed