फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वर्षो से जमे नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले

वर्षो से जमे नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले

Wed, 06 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
वर्षो से जमे नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले
वर्षों से जमे नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद में भी तबादलों की बयार आ गई है। यहां सालों से जमे अधिकारियों को दूसरे जनपद स्थानांतरित किया गया है। लेकिन कइयों को हुआ तबादला रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्थानांतरण रुकवाने के लिए जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद में जोनल सेनेटरी अधिकारी आरके लवानिया को नगर निगम इलाहाबाद भेजा गया है। वर्तमान में वह जिस पद पर हैं, वह नगर पालिका परिषद में पद ही सृजित नहीं है। इसलिए जब से उनका इस पद पर प्रमोशन हुआ था, तब से उनके स्थानांतरण की चर्चाएं थी। बीते दिनों जारी हुई सूची में इसकी पुष्टि हो गई। वहीं, सफाई निरीक्षक दिनेश बिरौनिया का स्थानांतरण जिला एट की सौरो नगर पालिका में हुआ है। वर्तमान में वह सफाई के साथ लेखा का भी काम देख रहे हैं। इन्हें ललितपुर में लंबा समय हो गया है। गत वर्ष इनका तबादला इलाहाबाद नगर निगम में हुआ था, लेकिन प्रतिस्थानी के अभाव में पालिका के ईओ ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। अब एक बार फिर वह तबादला की सूची में शामिल हो गए हैं। अवर अभियंता विपिन कुमार का स्थानांतरण झांसी जनपद हुआ है, उनका कार्यकाल विवादों के लिए याद किया जाएगा। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के कार्यकाल में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था, जिसमें उनके खिलाफ रिकवरी के आदेश हो गए थेे। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक जयशंकर पांडे का भी तबादला हो गया है। उन्हें नगर निगम कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed