{"_id":"5af8916e4f1c1bd2408b5151","slug":"51526239598-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवगढ़ ओवर ब्रिज के निर्माण में प्रदेश सरकार निभाए कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवगढ़ ओवर ब्रिज के निर्माण में प्रदेश सरकार निभाए कर्तव्य
Updated Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवगढ़ ओवरब्रिज के निर्माण में सरकार निभाए कर्तव्य
- बुंदेलखंड विकास सेना ने बैठक कर उठाई मांग
शहर के की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने बैठक कर शहर के विकास के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और विधायक रामरतन कुशवाहा से अपना कर्तव्य का ईमानदारी के साथ निभाने की मांग की है।
वक्ताओं ने कहा कि नगर के विकास के लिए जनपद में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना, इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ ही यहां जड़ी बूंटियों पर आधारित उद्योग स्थापित कराए जाने के लिए सरकार का ध्यान दिलाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भी प्रदेश सरकार से बजट जारी करने की मांग की गई। बताया गया कि देवगढ़ ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा तो स्वीकृति व बजट स्वीकृत कर दिया गया है, लेकिन अब प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन नहीं कर रही है। बैठक में जनप्रतिनिधियाें से जिले के विकास को तवज्जो देने की मांग की है। इस मौके पर हरीश कपूर टीटू, वीरेंद्र कुमार, मनोज, भैय्यन रैकवार, राजेंद्र प्रसाद राजपूत, बलवीर राजपूत, हरविंदर सिंह सलूजा, भगत सिंह राठौर, ओमकार सिंह तोमर, राजमल बरया, कदीर खां,परवेज पठान, नंदराम,अमर सिंह बुंदेला व शिवप्रसाद श्रोतीय आदि उपस्थित रहे।