{"_id":"5ac7d6114f1c1bbe618b5e7c","slug":"51523045905-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय की सुरक्षा को लगाई बैगेज स्कैनर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय की सुरक्षा को लगाई बैगेज स्कैनर मशीन
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट की सुरक्षा को लगाई बैगेज स्कैनर मशीन
ललितपुर।
जनपद न्यायालय की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर जहां हाईटैक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं न्यायालय की सुरक्षा को लेकर भी आधुनिक उपकरणों को लगाया जा रहा है। इसके लिए न्यायालय परिसर में लगे दूसरे गेट पर अब बैगेज स्कैनर मशीन के साथ ही डीएफएनडी मशीन भी लगाई गई है, जिससे होकर ही वादकारियों व वकीलों को न्यायालय में प्रवेश करना होगा।
जनपद न्यायालय में गत कुछ समय से हाईटैक प्रणाली से लैस किया जा रहा है। न्यायालय की सुरक्षा को लेकर परिसर में चप्पे-चप्पे पर जहां हाइटैक प्रणाली के कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, यहां न्यायालय परिसर में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था भी शुरू कराई गई है। इसी प्रकार यहां अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब न्यायालय के दूसरे गेट से वादकारियों व अधिवक्ताओं के प्रवेश के लिए बैगेज स्कैनिंग मशीन और डीएफएनडी सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब न्यायालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को उक्त मशीनों से होकर गुजरने के बाद ही न्यायालय में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, यदि कोई व्यक्ति अपने हाथों में कोई बैग या अन्य प्रकार का सामान लेकर प्रवेश करता है तो उसके बैग या सामान को बैगेज स्कैनर मंशीन से निकालकर स्कैनिंग करने के बाद ही न्यायालय परिसर में ले जाने की अनुमति मिल सकेगी। जबकि यहां के गेट को सिर्फ न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने वाहन ले जाने के लिए ही खोला जाएगा। बता दें कि गत दिनों न्यायिक कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के वाहन न्यायालय परिसर में स्थापित वाहन स्टैंड से ही चोरी चले गए थे। लेकिन अब ऐसे हाईटैक सिस्टम लगने से सुरक्षा को लेकर काफी हद तक सुधार हो सकेगा।