{"_id":"5aa832f94f1c1bb1758b5427","slug":"51520972537-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य: तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण हुआ बिरधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य: तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण हुआ बिरधा
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण
ललितपुर।
विकासखंड तालबेहट क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया को जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने विकासखंड बिरधा स्थानांतरित कर दिया है। यह कार्रवाई शिक्षा महकमा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विगत 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी व सदर विधायक की पत्नी शकुंतला कुशवाहा का विवाद हो गया था। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने विधायक पत्नी शकुंतला पर अभद्रता करने व मुर्गा बनाकर पीटने की धमकी देने का आरोप लगाया था और जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। अगले दिन शकुंतला कुशवाहा जो जखौरा ब्लॉक की एबीआरसी भी हैं और एक शिक्षक संगठन की पदाधिकारी भी है, उन्होंने सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ रोड मार्च व धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर को सौंप दी थी। इस मामले की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन इससे पहले ही उक्त खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया का स्थानांतरण जिलाधिकारी के ही निर्देश पर तालबेहट से बिरधा कर दिया है। तालबेहट विकासखंड का प्रभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह को सौंप दिया है। गौरतलब है कि जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह के पास जखौरा के साथ-साथ नगर क्षेत्र का भी अतिरिक्त प्रभार था। अब तालबेहट का भी प्रभार दे देने के बाद उनके ऊपर तीन विकास खंडों का भार आ गया है।
डीएम के निर्देश पर स्थानांतरण किया गया
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया का स्थानांतरण तालबेहट से डीएम के निर्देश पर किया गया है। बिरधा विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार महरौनी खंड शिक्षा अधिकारी पर था, इसलिए उन्हें बिरधा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-अंबरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।