{"_id":"59e6618b4f1c1b6f548b7f34","slug":"51508270475-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर शहरी हुए दिलदार, बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर शहरी हुए दिलदार, बाजार हुए गुलजार
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर शहरी हुए दिलदार, बाजार हुए गुलजार
ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व आटो मोबाइल क्षेत्र में धूम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। धनतेरस के दिन बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। आभूषण, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और वाहन शोरूमों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। नोटबंदी, महंगाई और जीएसटी के बाद भी लोगों ने दरियादिली के साथ खूब खर्च किया। एक ही दिन में अनुमानत: करीब पंद्रह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
सराफा बाजार में बरसे चार करोड़
धनतेरस पर सोने, चांदी व हीरे के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। कटरा बाजार, सावरकरचौक स्थित दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। देर शाम तक सर्राफा दुकानों में रौनक छाई रही। ग्राहकों ने सोने के वरक युक्त चांदी के सिक्के खूब पसंद किए गये। लक्ष्मी गणेश और कमल के फूल की आकृति वाले चांदी के सिक्के भी बिके। कारोबारियों के अनुसार शहर में करीब 160 से 170 सर्राफा दुकानें हैं, जिन पर दिन भर सोने चांदी के आभूषण लेने वालों की होड़ लगी रही।
बर्तन बाजार में उमड़ा सैलाब
मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नये बर्तन खरीदने का रिवाज है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद नये बर्तनों की पूजा होती है। इसी के चलते मंगलवार को धनतेरस के दिन बर्तन मार्केट में सुबह से ही खूब भीड़ रही। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि रोजमर्रा के बर्तनों की खरीदारी पर ग्राहकों का फोकस रहा। स्टील और पीतल के बर्तनों की बिक्री में ग्राहकों ने दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
चमक उठा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार
मंगलवार को धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर लोगों ने जमकर धन बरसाया। व्यापारियों ने बताया कि एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेब, मोबाइल फोन की खूब खरीदारी की गई। पिछले साल के मुकाबले धनतेरस पर डेढ़ गुना कारोबार हुआ।
कपड़ा बाजार भी खूब हुए गुलजार
धनतेरस के मौके पर कपड़ा मार्केट भी खूब गुलजार दिखा। रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी अधिक रही। कपड़ा व्यापारी शानू जैन ने बताया कि गारमेंट्स की बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले ठीक ही रही। वहीं श्हर के सुभाष मार्केट स्थित साड़ी बाजार को भी
आटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार
धनतेरस पर शहर में विभिन्न आटोमोबाइल की दुकानों पर जमकर धन की बारिश हुई। कारोबारियों के अनुसार दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। कई ग्राहकों द्वारा कई दिनों पहले से ही बाजार में दोपहिया वाहनों की बुकिंग करा ली गई थी, जबकि कई लोगों ने सीधे धनतेरस के दिन ही शोरूम पहुंचकर गाड़ियां खरीदीं। हीरो मोटोकॉर्प के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि हीरो कंपनी के दोपहिया वाहन इस बार 350 से 375 की संख्या में बिके हैं, जबकि अंशुल भदौरा ने बताया कि हौंडा कंपनी के 105 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सतीश जैन बंटी ने बताया कि बजाज कंपनी के इस बार करीब 90 दोपहिया वाहनों की बिक्री हो सकी है।