{"_id":"5982333c4f1c1b5e2d8b485c","slug":"51501705020-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर सीमा विस्तार से होने विकास के होंगे नए आयाम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर सीमा विस्तार से होने विकास के होंगे नए आयाम स्थापित
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
नगर सीमा विस्तार से होगा विकास: जायसवाल
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सभागार में अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर की सीमा का विस्तार होने से अब विकास के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। वहीं, बच्चों के मनोरंजन एवं खेलकूद के लिए आजाद बाल क्रीड़ा स्थल में झूले, खिसक पट्टी, क्लाइम बोर्ड व रंगाई पुताई व कैंटीन का कार्य भी शामिल है। वह अपना कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ललितपुर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर की बंद पड़ी घड़ियों के स्थान पर नई घड़ियों की स्थापना, तुवन मंदिर परिसर में सार्वजनिक आयोजन के लिए रसोईघर के पास सार्वजनिक रैन बसेरा समेत कई विकास कार्य करवाए हैं। वहीं, मुहल्ला नेहरू नगर में पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अमृत योजनांतर्गत गृह जल संयोजन के लिए 39.61 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त की है। वहीं, हनुमानधारा लक्ष्मीनारायण मंदिर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के भुगतान में फर्जीबाड़ा व आपे खरीद में गड़बड़ी होने के जवाब में कहा कि पालिका की ओर से पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की गई है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।