फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   51 people donate blood

51 लोगों ने रक्तदान कर अंजान जीवन बचाने का लिया संकल्प

Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
51 people donate blood
पहली बार रक्तदान करती भगवान आदिनाथ कालेज आफ एजुकेशन की छात्रा पूनम भटनागर। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान करके अनजान जीवन बचाने का संकल्प लिया। सबसे पहले रक्तदान करने वालों में पीआरडी के दो जवान रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पहली बार रक्तदान करने वालों में उत्साह रहा। उनका कहना था कि जब भी मौका मिला वे रक्तदान अवश्य करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर उनका सम्मान करके हौसला बढ़ाया और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दुनियां में कोई दान नहीं है। रक्त की एक बूंद लोगों को नया जीवन दे सकती है। इसका मोल कभी चुकाया नहीं जा सकता। रक्तदान करने वालों को उन्होंने बधाई दी तथा कहा कि ऐसे ही रक्त देकर दूसरों के जीवन की रक्षा करें। उपस्थित लोगों से कहा कि हर व्यक्ति को ऐसे महादानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। सीएमएस डा. अमित चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं होता बल्कि शरीर में उर्जा का संचार बढ़ता है और स्फूर्ति आती है। ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक डा. मुकेश सेठ ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान में जय अंबे रक्तदान समिति, अन्नपूर्णा सेवा समिति, गोपुत्र सेना, भगवान आदिनाथ ग्रुप ऑफ कालेज का सराहनीय योगदान रहा।

रक्तदान करने आए लोगों को संबोधित करते जिलाधिकारी।

रक्तदान करने आए लोगों को संबोधित करते जिलाधिकारी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed