फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   51 found corona positive, one died

51 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
51 found corona positive, one died
ललितपुर। जनपद में वैश्विक बीमारी के बढ़ते संक्रमण ने लोगों कोे बेचैन कर दिया है। संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन में आधा सैकड़ा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं, मोहल्ला रावतयाना निवासी एक 84 वर्षीय व्यक्ति की 29 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसकी सोमवार को मौत हो गई है। अब जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1334 पहुंच गई है। इनमें 20 की मौत हो चुकी और 900 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी लोग कोरोना वायरस को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। यहां पर बाजारों में मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक कर्मी व न्यायालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी समेत कोरोना संक्रमित है। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में 10 व्यक्ति, मोहल्ला नदीपुरा में चार व्यक्ति, मोहल्ला सुभाषपुरा में चार व्यक्ति, शांतिनगर में दो व्यक्ति, चौबयाना में दो व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी दो व्यक्ति, मोहल्ला चांदमारी निवासी चार व्यक्ति, मोहल्ला आजादपुरा में दो व्यक्ति, चौबयाना दो व्यक्ति संक्रमित है। इसके अलावा मोहल्ला सरदारपुरा, नईबस्ती, देवगढ़, नई बस्ती, देवगढ़ रोड, पुरानी बजरिया, कटरा बाजार, तालाबपुरा, गोविंद नगर, जेल के पास निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ब्लॉक जखौरा के राजघाट निवासी तीन व्यक्ति, ग्राम अंधेर निवासी एक व्यक्ति संक्रमित है। महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी निवासी एक व तहसील पाली अंतर्गत कस्बा निवासी तीन संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed