Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 temporary firecracker stalls for Diwali will be allotted via a lottery.

Lalitpur News: दीपावली पर 50 अस्थाई आतिशबाजी दुकानों का लॉटरी से होगा आवंटन

Sat, 31 Oct 2026 01:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
50 temporary firecracker stalls for Diwali will be allotted via a lottery.
ललितपुर। दिवाली पर 50 अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर हेमंत पटेल ने बताया कि आगामी 6 से 8 नवंबर तक कुल 50 दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक आवेदक निर्धारित शुल्क चालान फॉर्म के माध्यम से बैंक में जमा करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चालान की मूल प्रति और जीएसटी प्रमाण पत्र के साथ अपने आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। ये आवेदन पत्र उनके कार्यालय में नियत समय के भीतर जमा कराने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी आवेदकों को अपने आवेदन पत्र के साथ पहचान के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है। किसी अन्य वैध पहचान पत्र की छायाप्रति भी स्वीकार्य होगी। बिना वैध पहचान पत्र की छायाप्रति के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत शर्तें कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन


आवेदन और आख्या प्रक्रिया
लाइसेंस प्रक्रिया की समय सारणी के अनुसार, आवेदन और चालान जमा करने की तिथि 30 अक्तूबर से 3 नवंबर को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात, संबंधित थाने से आख्या प्राप्त करने का कार्य 4 से 5 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉटरी द्वारा अंतिम आवंटन
दुकानों का अंतिम आवंटन लॉटरी पद्धति द्वारा 5 नवंबर को संपन्न होगा। यह आवंटन सायंकाल 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक चलेगा। लॉटरी प्रक्रिया सदर तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed