फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 quintal wheat recovered, three booked

पचास क्विंटल गेहूं बरामद होने के मामले में तीन पर एफआईआर

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
50 quintal wheat recovered, three booked
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम मोतीखेड़ा से बार की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली में लदे पचास क्विंटल गेहूं पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इससे बार केंद्र की पूरी सरकारी खरीद संदेह के कठघरे में आ गई है। हालांकि, इस मामले में विभागीय अफसर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं की हुई खरीद पर समय-समय आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने गेहूं खरीद में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया था। गेहूूं खरीद बंद होने के साथ ही शिकायतें थमने की उम्मीद थी लेकिन ग्राम मोतीखेड़ा से बार की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं बरामद होने से एक बार फिर खरीद पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्रय केंद्र का कोड अंकित वाला गेहूं ग्राम मोतीखेड़ा में कैसे पहुंचा?
विज्ञापन

उधर, विभागीय अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। उधर, किसान सेवा सहकारी समिति बार के गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी देवनारायण दुबे ने थाना बार में तहरीर देकर बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली में लदा गेहूं बाजार में बेचने जा रहा था। जिसके वारदाने पर हमारे क्रय केंद्र कोड अंकित है। ट्रैक्टर ट्राली एवं उस पर लदा 50 क्विंटल गेहूं पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। केंद्र प्रभारी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक जयपाल निवासी मोती खेड़ा, केंद्र पर तैनात चौकीदार प्रदीप कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्राइवेट अभय कुमार के खिलाफ धारा 420, 406, 408 के तहत मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed