{"_id":"6af61fb044948870b400d35d","slug":"49-projects-will-be-carried-out-in-the-district-using-the-mla-fund-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166652-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विधायक निधि से जिले में होंगे 49 कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विधायक निधि से जिले में होंगे 49 कार्य
विज्ञापन
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
ललितपुर। जिले में सदर विधान सभा और महरौनी विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कुल 49 कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। प्रस्ताव के बाद स्टीमेट तैयार कर कार्य कराए जाएंगे। वहीं सांसद निधि से अब तक 48 लाख से आठ कार्य भी स्वीकृत हुए हैं।
जनपद में इस वित्तीय वर्ष में सदर ललितपुर सदर में विधायक निधि से टिन शेड, सीसी रोड का निर्माण, पेबर ब्रिक्स, शमशान घाटों के निर्माण व मरम्मत संबंधी आदि कार्यों के लिए अब तक 2.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जबकि महरौनी विधायक सभा के अंतर्गत भी होने वाले कार्यों में विधायक निधि से 2.50 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। वहीं अब आगामी 2026-27 के लिए ललितपुर विधानसभा में विधायक निधि से 24 कार्यों के लिए 2.50 करोड़ रुपये और महरौनी विधान सभा में विधायक निधि से 25 कार्यों के लिए भी ढाई करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। वहीं इसके साथ ही सांसद निधि से ललितपुर जिले में इस वर्ष 2026-27 में आठ कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसके लिए 48 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं और प्रस्ताव आने के बाद विभाग द्वारा स्टीमेट तैयार किए जाएंगे। जैसे जैसे प्रस्ताव आ रहे हैं, विभाग द्वारा उनके स्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
विधायक निधिक से सामुदायिक भवन, स्कूलों में कराए जाएंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष
विधायक निधि से पेबर ब्रिक्स, सीसी सड़कों का निर्माण, सामुदायिक भवन, स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, शमशान घाट, टिन शेड जैसे कार्य लोगों की मांग पर कराए जाते हैं। इसके लिए इस बार दो किस्तों में ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए जारी की गई थी। दोनों विधानसभाओं में उक्त कार्यों के लिए अब तक कुल पांच करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मांग पर कराए जाने वाले कार्यों के लिए विधायक निधि से एक वर्ष में पांच करोड़ रुपये मिलता है। इसमें ढाई करोड़ की राशि खर्च हो गई है। जबकि बाकी ढाई करोड़ की राशि से लोगों की मांग पर प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। उसके अनुरूप प्राप्त धनराशि से कार्य कराए जाएंगे।
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।