फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   45 vahan chalan in lalitpur break to lock down

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों के चालान, चार सीज

Fri, 27 Mar 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
45 vahan chalan in lalitpur break to lock down
चेकिंग के दौरान बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देते अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस को लेकर पूरे जिले को लॉकडाउन किया गया है, इसके बाद भी लोग घरों से बाहर अपने वाहनों से सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। ऐसे लोंगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त रुख बरत रहा है। वाहनों के चालान करने के साथ ही वाहनों को सीज भी किया जा रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को 45 वाहनों के चालान किए तथा चार वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जनपद में लाकडाउन का दूसरा दिन है और लोग अभी भी लाकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिना काम के ही सड़कों पर घूूम रहे हैं। इन पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने सीओ, थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में जगह-जगह पैदल मार्च किया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की चेकिंग में लाकडाउन का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान किए गए। कुल 45 वाहनों के चालान किए गए। वाहनों के चेकिंग के दौरान कई लोग पुलिस को देखकर भागते नजर आए, लेकिन पुलिस की गश्ती के चलते वह सड़कों पर अधिक समय तक नहीं ठहर सके और वापस अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

वाहनों के चालान के साथ ही लाकडाउन का उल्लंघन करने में पुलिस ने चार वाहनों को सीज कर है। चेकिंग के दौरान विभिन्न थानों क्षेत्रों में ऐसे वाहनों से घूमकर और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चेकिंग के दौरान 26,100 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी सुबह से जगह-जगह चेकिंग की गई, जिसके तहत तुवन चौराहा, सावरकर चौक, घंटाघर, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, वर्णी चौराहा, स्टेशन तिराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा गश्त की गई और चेकिंग अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी केशवनाथ एवं शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। लोगों से कोरोना को हराने के लिए लाकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से अपील की जा रही है कि कोरोना वायरस को लेकर लाकडाउन का गंभीरता से पालन करें और शासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन को सफल बनाने और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह जरुरी है कि सभी लोग अपने घरों में रहें। सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण प्रशासन द्वारा मोहल्लों में घर तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed