फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   448 explosion. 448 positive, four died

फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 448 नए कोरोना संक्रमित मिले, चार की मौत

Fri, 30 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
448 explosion. 448 positive, four died
ललितपुर। जिले में पहली बार एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 448 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। चार मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। एक दिन में 161 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को 2,086 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जो अभी तक की सबसे अधिक है। जांचें बढ़ने पर 448 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जो एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मरीज हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच से 349, ट्रूनेट से एक और एंटीजन टेस्ट में 98 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से 170 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। तालबेहट क्षेत्र में 147, महरौनी क्षेत्र में 48, जखौरा में 29, बार में 26, मड़ावरा में 13, पाली में चार और बिरधा क्षेत्र में 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 261 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इसमें मेडीकल कॉलेज से सात एवं होमआइसोलेशन से 254 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया है। इसके अलावा ग्राम सतवांसा निवासी 74 वर्षीय वृद्ध महिला, तालबेहट निवासी 43 वर्षीय, ग्राम डोंगराकलां निवासी 45 वर्षीय और ललितपुर के मोहल्ला खिरकापुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। यह सभी एल-2 अस्पताल तालबेहट में भर्ती थे, उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार के आंकड़ों के तहत रिकवरी रेट बुधवार के सापेक्ष 66.69 से घटकर 66.26 हो गया है, जबकि पॉजीटिविटी रेट बीते रोज की अपेक्षा 2.03 से बढ़कर 2.12 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बृहस्पतिवार को 2086 लोगों की कोविड जांच कराई गई, जिसमें 448 कोरोना संकमित मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही 261 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। वहीं तालबेहट के एल-2 अस्पताल में भर्ती चार लोगों की मौत हो गई है।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed