फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   42 development proposals endorsement

विकास के 42 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sat, 01 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
  
 
छब्बीस वार्डों वाली नगर पालिका परिषद की सीमा में 28 हजार से अधिक भवन बने हुए हैं। इसके साथ ही नेहरूनगर, देवगढ़ रोड, लेड़ियापुरा, टोरिया मुहल्ला, तालाबपुरा, आजादपुरा, रामनगर, खिरकापुरा, रावतयाना, पटेलनगर, शांति नगर में तेजी से भवनों का निर्माण हो रहा है। इससे नगर पालिका के सामने विकास की जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है। आय के सीमित संसाधन होने के बाद भी जिम्मेदारी को वहन किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण के साथ साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में ईओ के एन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 42 नगर विकास के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई, इसमें नगर पालिका ने आय बढ़ाने के लिए मलवा चार्ज को 4 गुना बढ़ाया दिया गया है। नगरीय सीमा में बनने वाले नए भवन स्वामियों के मानचित्र स्वीकृति के लिए एनओसी लेने पर अधिक धनराशि चुकानी होगी। हालांकि, जब तक नगर पालिका का नया गजट प्रकाशित नहीं होता तब तक लोगों को पुराने रेट के अनुसार धनराशि देनी होगी। 1 से 100 वर्ग मीटर तक बनने वाले भवन स्वामियों को 100 रुपए के स्थान पर 500 रुपए, 150 वर्ग मीटर तक 150 के स्थान पर 750 रुपए, 250 वर्ग मीटर तक 200 के स्थान पर 1000 रुपए, 500 वगऱ मीटर तक 300 के स्थान पर 1500 रुपए, 500 वर्ग मीटर से अधिक पर के भवनों पर 500 के स्थान पर 2000 रुपए चुकाना होगा। वहीं, होटल, लाज, सिनेमाघर, कोल्ड स्टोर पर 1000 के स्थान पर 5000 रुपए देना होगा। वोर्ड बैठक में पार्षद रामसखी कुशवाहा, कृष्णकुमार पंथ, मुहम्मद शरीफ कुरैशी, कमल सिंह यादव, रजनी रजक, विवेक दरौनियां, पार्वती रजक, अशोक कुमार पंथ, शाइस्ता बानो, मुस्तफा खान, रामसेवक प्रजापति, पंकज मोदी, जगदीश यादव, इदरीश राइन, सुरेंद्र सिंह, पुष्पा रानी कुशवाहा, तबस्सुम, महेंद्र कुमार सिंघई, ममता तिवारी, आशाराम कुशवाहा, सहारा बानो, भवानी सिंह यादव, रागनी समैया, अनुराग चौबे, अनुराग जैन, जेई विपिन कुमार, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया, वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, रामसेवक वाल्मीकी, प्रदीप सौंरयाल, हबीब खान, दीनदयाल सोनी, दीपेंद्र कुमार, नरेंद्र राठौर, विनीत कुमार वाल्मीकी आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed