फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Tue, 14 Aug 2018 03:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग
प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने देवरिया में महिला और बालिका संरक्षण ग्रह में हुए बालिकाओं केे साथ शोषण के विरोध में सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था व महिला के शोषण के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने कई बार धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेताया लेकिन प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा में विफल रही है। इसका प्रमाण देवरिया के महिला व बालिका संरक्षण ग्रह में बालिकाओं के शोषण प्रदेश सरकार की विफलता का एक प्रत्यक्ष गंभीर प्रमाण है। बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा में विफल सरकार को बर्खास्त किया जाए और महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, बहादुर सिंह, सीताराम, प्रकाश पटेल, विनोद मिश्रा, अजय कुशवाहा, अजय तोमर, देशपत कुशवाहा, वीरेंद्र राजा, बिट्टू राजा, तुलसीराम कुशवाहा, डा. सुनील, गिरधारी, उमाशंकर रजक, मुकेश कुमार, बलवंत सिंह, संजीव चौरसिया, मोंटी शुक्ला, देवेश खान, विक्रम सिंह, आनंद कुशवाहा, बड़ी बहू, रामबती, फूलनबाई, जगभान सिंह, आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed