फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: मनोहरलाल

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: मनोहरलाल

Mon, 16 Jul 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: मनोहरलाल
संयम स्वर्ण महोत्सव के समापन पर पौधे रोपे
विज्ञापन

ललितपुर। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के 50वें संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष के समापन पर पौधे लगाए गए। गो संवर्धन केंद्र गोशाला में पौधरोपण कर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की। कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना भी चला रखी है। इस पुनीत कार्य में जैन समाज भी जुड़ गया है। वृक्ष हमारे जीवन साथी की तरह हैं। एक पौधा लगाने से वह हमें जीवनभर छाया व फल देता है साथ ही हमारा वातावरण भी स्वच्छ रहता है। जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय जैन टडैया ने बताया कि विश्व में 51000 पौधे रोपित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रंखला में ललितपुर नगर के जैन टीचर्स सोशल एसोसिएशन ग्रुप की ओर से मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने दयोदय गो संवर्धन केंद्र गोशाला में पौधरोपण किया। इससे पहले मंगलाचरण गरिमा जैन एवं मोनिका जैन ने किया। तत्पश्चात आचार्य श्रेष्ठ के चित्र का अनावरण मुख्य अतिथि मनोहर लाल पंथ, प्रमोद बडौनियां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ अक्षय टड़ैया महामंत्री पंचायत समिति ललितपुर व गौशाला निर्देशक ज्ञानचंद इमलिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनानेे में संतोष जैन इमलिया गौशाला अध्यक्ष, सत्येंद्र जैन गदयाना, जितेंद्र जैन राजू, सतीश नजा, अंतिम जैन, प्रफुल्ल जैन, सुशील जैन, पुष्पेंद्र जैन, अमित जैन, आदेश जैन, सचिन जैन, मनीषा, दीप्ति जैन, डा सुनील संचय, अभिषेक जैन, सौरभ जैन सीए, अभिषेक मुच्छाल, मनोज पंचमनगर,रीतेश जैन,अभिषेक अनौरा आदि जुटे रहे। संचालन डा सुनील जैन संचय ने किया। आभार जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय जैन टड़ैया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed