फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   415 gram panchayat ready pond

415 ग्राम पंचायतों में तैयार होंगे तालाब

Thu, 30 Apr 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
415 gram panchayat ready pond
ललितपुर। जिले की 415 ग्राम पंचायतों में एक मई से तालाब बनाने के काम शुरू होंगे। इससे गांवों में पानी की कमी नहीं होगी। यह काम मनरेगा के तहत कराए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रमिकों को गांव में काम दिए जाने के लिए मनरेगा महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से पत्र भेजकर कहा है कि अपने-अपने गांव में स्वीकृत लेबर बजट से कम से कम दस कार्यों का इस्टीमेट तैयार करा लें। श्रमिकों से मांग पर उनको गांव में ही काम दिया जाए। मनरेगा में पैसे की कोई कमी नहीं है। उचित होगा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक तालाब का नवनिर्माण कराया जाए। यह कार्य एक मई से शुरू करा दिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि गांव में अधिक श्रमिक हैं तो उन्हें कोरोना महामारी के दौरान रोजगार दिया जाना आवश्यक है। ग्राम प्रधान मनरेगा के अंतर्गत समस्य ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन कम से कम दो सौ श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोजगार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सभी ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को काम उपलब्ध कराएं। गांव में तालाब होने से एक तो पानी की कमी नहीं रहेगी, दूसरे पानी का उपयोग कृषि कार्य के लिए भी किया जा सकेगा।
- अनिल कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed