Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   41 issues raised regarding examination centers; now, the process of resolving objections begins.

Lalitpur News: परीक्षा केंद्रों पर उठे 41 सवाल, अब आपत्तियों का निस्तारण

Sat, 07 Nov 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
41 issues raised regarding examination centers; now, the process of resolving objections begins.
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने जिले में 50 परीक्षा केंद्रों की जारी की सूची को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू होना प्रस्तावित है। इस बार बोर्ड परीक्षा में जनपद के करीब 35,895 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 21,093 और इंटरमीडिएट में 14,802 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के केंद्र के लिए 134 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। 26 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 50 केंद्रों की सूची जारी की थी और 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी थी। इन केंद्रों को लेकर निर्धारित तिथि तक 41 आपत्तियां आई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन आपत्तियों का निस्तारण किया। शुक्रवार को जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी करने में जुटा है। वेबसाइट पर यह सूची अपलोड किए जाने के बाद बोर्ड अब जल्द ही जनपद में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


केंद्रों को लेकर आई थीं यह आपत्तियां
10 आपत्तियां परीक्षा केंद्र अधिक दूरी को लेकर आई थीं।
11 आपत्तियां परीक्षा केंद्र की आवंटित छात्रों की संख्या कम करने को लेकर आई थीं।
10 आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर आई थीं।
10 आपत्तियां परीक्षा केंद्र हटाने को लेकर आई थीं।
जिले में घोषित किए गए केंद्रों की सूची

विद्यालय - संख्या
अशासकीय सहायता प्राप्त - 11
राजकीय विद्यालय - 13
वित्तविहीन विद्यालय - 26
योग - 50

बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर 41 आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed