{"_id":"67f028e037b14eff5a016e74","slug":"39-e-rickshaws-were-challaned-and-16-were-seized-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132792-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 39 ई-रिक्शा का चालान, 16 को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 39 ई-रिक्शा का चालान, 16 को किया सीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ई-रिक्शा के खिलाफ यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 ई-रिक्शा के चालान किए और 16 को सीज किया।
शुक्रवार को प्रभारी यातायात आलोक तिवारी के नेतृत्व में शहर में ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 ई-रिक्शा का चालान किया गया। बिना प्रपत्र के चलने वाले 16 ई-रिक्शा को सीज किया गया। कुछ नाबालिग भी ई-रिक्शा चलाते मिले। चेकिंग अभियान के साथ यातायात नियमों के बारे में भी ई-रिक्शा चालकों को जानकारी दी गई। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने आदि की जानकारी दी गई।
-- -- -- -
दुकानदारों ने सड़क तक रखा था सामान
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने गांधीगिरी की। वह घंटाघर क्षेत्र में स्थित दुकानों पर गए, जिनके सामान बाहर सड़क तक फैले हुए थे। दुकानदारों से सरल शब्दों में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही। सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण न करने की अपील की। प्रभारी यातायात के अपील भरे बोल सुनकर दुकानदार बाहर निकले और अपने सामान को वहां से हटा लिया।