{"_id":"5eb6d8968ebc3e907234ae43","slug":"34-likage-in-pipeline-lalitpur-news-jhs1663537132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतीस जगह हैं लीकेज, घरों तक कैसे पहुंचे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतीस जगह हैं लीकेज, घरों तक कैसे पहुंचे पानी
विज्ञापन
तुवन मंदिर से तालाबपुरा रोड़ पर पाइप लाईन से लीकेज होता पानी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान ने जलापूर्ति को सुचारु बनाने के लिए पाइप लाइनों के लीकेज चिह्नित करना प्रारंभ कर दिए हैं। अब इन्हें सुधारने के लिए विभागीय कर्मियों द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। शहर में अब तक 34 लीकेज चिह्नित हो चुके हैं।
गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अधिकांश मामलों में लीकेज की समस्या ही निकलकर सामने आती है। बीते दिनों नेहरू नगर की पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। इससे मोहल्ले की जलापूर्ति बाधित हो गई थी, इसकी सूचना मिलने पर विभाग द्वारा मरम्मत कराई गई। शनिवार को इलाइट चौराहे के पास लीकेज सुधारा गया। कई ग्रामीण पेयजल परियोजना में लीकेज बने हुए हैं। इसके मद्देनजर जल संस्थान ने पाइप लाइनों में व्याप्त लीकेजों का चिह्नींकरण शुरू कर दिया है। विभागीय अफसरों के अनुसार शहर में अभी तक 34 लीकेज चिह्नित हो चुके हैं। इसकी मरम्मत के लिए दस लाख रुपये की मांग की गई है।
जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने एस्टीमेट को राहत आयुक्त को भेज दिया है। उधर, ग्राम देवगढ़ में मोटर की कपलिंग खराब हो गई है। इस कारण दो दिन से जलापूर्ति बाधित चल रही है। यहां पहले से तीन हैंडपंपों से पानी कम निकलने लगा है। जिससे ग्राम में पेयजल का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
ईदगाह के पास लीकेज बरकरार
शहर के ईदगाह व कृष्णा टाकीज के पास लंबे समय से पाइप लाइन में लीकेज बना हुआ है। ईदगाह के पास पाइप लाइन का लीकेज कई बार सुधारा गया, लेकिन इसे सही नहीं किया जा सका है।
पाइप लाइनों में 34 लीकेज चिह्नित हुए हैं। इन्हें सुधारने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। चिह्नित लीकेजों की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान

तुवन मंदिर के पास पाइप लाईन से लीकेज होता पानी- फोटो : LALITPUR