फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   33,039 cases settled in National Lok Adalat

Lalitpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 33,039 वादों का निस्तारण

Sun, 15 Mar 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
33,039 cases settled in National Lok Adalat
12.03 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय, मोटर दुर्घटना और पारिवारिक वादों में भी समाधान
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 33,039 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एडीजे प्रथम और प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की थीम ‘एक मुट्ठी आसमान पर’ का संदेश दिया। जनपद न्यायाधीश ने छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। इस लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर कुल 33,039 वादों का निस्तारण किया गया और कुल 12,03,18,633 रुपये की समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राकेश वर्मा ने मोटर दुर्घटना से संबंधित 24 वाद निस्तारित कर 39,30,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंदप्रताप ओझा द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 49 वाद, स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष सरिता वाधवानी द्वारा 04 वादों, एडीजे प्रथम यादवेंद्र सिंह द्वारा 75 वादों, एडीजे (एससी/एसटी एक्ट) विकास कुमार द्वारा 02 वाद निस्तारित कर 1500 रुपये, एडीजे (डकैती) सुनील सिंह द्वारा 02 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंयक जायसवाल द्वारा 2,478 वाद निस्तारित कर 3,50,700 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन-एफटीसी) अदिति जैन द्वारा 27 वाद निस्तारित कर 14,37,589 रुपये, सिविल जज (जूडि) आकृति द्वारा 80 वाद निस्तारित कर 5,10,000 रुपये, सिविल जज (जूडि-एफटीसी) नवीन कुमार-2 द्वारा 10 वाद निस्तारित कर 9,15,000 रुपये, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी नवीन कुमार -प्रथम द्वारा 235 वाद निस्तारित कर 14,600 रुपये, सिविल जज (जूडि) महरौनी अतुल द्वारा 231 वाद निस्तारित कर 2,310 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत द्वारा 145 वाद निस्तारित कर 4,540 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 713 वादों का निस्तारण कर 11,28,19,000 रुपये, भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 01 वाद निस्तारित कर 3,010 रुपये, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 05 वाद निस्तारित कर 3,29,384 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। वहीं जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं न्यायालयों/विभागों द्वारा 28,958 वादों का निस्तारण किया गया।

------
फोटो-63
वैवाहिक वादों का निस्तारण होने पर दंपतियों ने पहनाई मालाएं
जनपद न्यायालय ललितपुर में परिवार न्यायालय के 12 दंपतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया और खुशी-खुशी घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed