फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   33 found infected, including doctors and health workers

चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 मिले संक्रमित

Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
33 found infected, including doctors and health workers
ललितपुर। जिले में कोरोना जांच में संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को टीम ने सैंपल की जांच की। इसमें जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 412 हो गई है। हालांकि 66 मरीजों का होम आइसोलेशन में पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया है। बढ़ते संक्रमण से रिकवरी दर भी घटकर 96.20 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का बढ़ता दायरा कम नहीं हो रहा है। आए दिन नए संक्रमित मरीज सामने आ रहेे हैं। हालांकि गनीमत है कि नए स्वरूप का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करना अधिक आवश्यक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1310 सैंपल की जांच में जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व एक वृद्ध समेत 33 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला, नेहरूनगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, नई बस्ती निवासी 59 वर्षीय महिला, सिविल लाइन में 18 वर्षीय युवती, चंदमारी निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, नझाई बाजार निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र में 17, महरौनी में एक, बिरधा व जखौरा में दो व झांसी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होमआइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कोविड जांच में 33 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। - डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed