फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बार संघ के चुनाव में महिला व पुरुष अधिवक्ता आमने सामने

बार संघ के चुनाव में महिला व पुरुष अधिवक्ता आमने सामने

Wed, 17 Apr 2019 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बार संघ के चुनाव में महिला व पुरुष अधिवक्ता आमने सामने
बार संघ के चुनाव में महिला व पुरुष अधिवक्ता आमने-सामने
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अबकी बार महिला और पुरुष अधिवक्ता में टक्कर रहेगी। महामंत्री पद पर दो पूर्व महामंत्री के नामांकन करने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद स्थित और स्पष्ट हो सकेगी, इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
अध्यक्ष पद पर महिला अधिवक्ता रत्नप्रभा जैन और पुरुष अधिवक्ता श्रीप्रकाश चौबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री राजेश कुमार देवलिया व हेमंत चौधरी व हरीराम राजपूत ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार श्रीवास्तव, पर्वतलाल कुशवाहा और रामगोपाल अहिरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार कटारे व राजीव कुमार चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) के लिए राजेश कुमार श्रीवास, वेदप्रकाश राय और कुंजन सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) के लिए संजय कुमार पाठक, विजय कुमार सिंह और जयंत कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और समीर कुमार गौतम, सह सचिव पुस्तकालय के लिए शंकर सिंह, सहसचिव प्रकाशन के लिए हिमांशु हुंडैत ने नामांकन किया। सदस्य कार्यकारिणी (छह पद वरिष्ठ) के लिए हरीश कुमार अग्रवाल, श्याम बिहारी तिवारी, संजीव कुमार दीक्षित, गोविंद नारायण सक्सेना, अंकित कुमार जैन और प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ (छह पद) के लिए अंतिम कुमार जैन, अमित कुमार रिछारिया, आत्माराम रिछारिया, गौरव कुमार, आशीष शर्मा, छोटेलाल कुशवाहा, अजय कुमार साहू एवं रामकुमार वैष्णो नामांकन किया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। वापसी 20 अप्रैल को सुबह दस बजे बारह बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद समस्त पदों की स्थिति स्पष्ट होगी और अंतिम सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। 25 अप्रैल को मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, प्रकाश चंद जैन, विजय कुमार सक्सेना, बृजकिशोर जैन, प्रकाश नारायण, देवलिया, निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र लोहिया एवं उनके सहयोगी अधिवक्ता राजेंद्र रजक, मनोहरलाल चतुर्वेदी, अजय मिश्रा, पवन तिवारी, सुनील कुमार देवलिया, बृजमोहन रावत एवं विपिन बिहारी सक्सेना ने पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed