फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हर घर सहजन का पेड़ अभियान की हुई शुरुआत

हर घर सहजन का पेड़ अभियान की हुई शुरुआत

Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
हर घर सहजन का पेड़ अभियान की हुई शुरुआत
‘हर घर सहजन का पेड़’ अभियान की शुरूआत
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 घुसयाना से हर घर सहजन का पेड़ अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कारसदेव के चबूतरे के पास पौधा लगाकर इसकी शुरूआत की।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जन सहभागिता जरूरी है। लोग सहजन का ही पौधा नहीं, बल्कि अन्य प्रजाति के पौधे भी रोपित कर सकते हैं। इस अभियान को सफल बनाकर हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पौधरोपण करने से हमारे जनपद में अधिक वर्षा होगी और पानी की जो परेशानी बनी रहती है, वह भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने सहजन के पेड़ को बहुत फायदेमंद बताया। सहजन की पत्तियां एवं फूल घरेलू उपचार में हर्बल मेडिसिन के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं, साथ ही इसके फूलों एवं फलियों को सब्जियों के रूप में उपयोग किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी सहित अधिशासी अधिकारी ने घर-घर जाकर लोगों को सहजन के पौधों का वितरण किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस वक्शी, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवनींद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि इस अभियान के हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed