फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ब्लॉक स्तर पर भी मिलेगा अंतरा और छाया का लाभ

ब्लॉक स्तर पर भी मिलेगा अंतरा और छाया का लाभ

Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर भी मिलेगा अंतरा और छाया का लाभ
ब्लॉक स्तर पर भी मिलेगा अंतरा और छाया का लाभ
विज्ञापन

ललितपुर। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े विकासखंड स्तर पर अंतरा व छाया गर्भनिरोधक विधियों को शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत जनपद के ब्लॉक तालबेहट से की गई है। पहले चरण में इन दोनों विधियों को जिला स्तर पर चलाया गया। वहीं अब इन दोनों विधियों को ब्लॉक स्तरों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। आंकड़े की बात करे तो 15 फरवरी से 7 जुलाई तक जनपद में लगभग 413 महिलाओं ने इन दोनों विधियों को अपनाया है। इसमें से लगभग 208 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है। वहीं, लगभग 205 महिलाओं ने छाया गोली का सेवन किया है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तर पर एएनएम एवं आशा को परिवार नियोजन के अन्य विधियों के साथ अंतरा और छाया के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया हैं, जिससे वह अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को इन दोनों विधियों के बारे में सही जानकारी दे सके और मातृ एवं शिशू मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। इसके साथ ही 16 जुलाई को बार,17 जुलाई को महरौनी, मड़ावरा, 19 को विरधा,जखौरा में इन दोनों विधियों को शुरू किया जाएगा। डा. नरेंद्र कुमार अधीक्षक तालबेहट ने बताया कि परिवार नियोजन से संबंधित बच्चों में गैप रखने के लिए अभी तक ब्लॉक स्तर पर कॉपर टी, माला डी, पीपीआईयूसीडी (प्रसव पश्चात कॉपर-टी), कंडोम की विधि थी। लेकिन अब दो और नई विधियां अंतरा और छाया को जोड़ा गया है। जिसमें महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि छाया गोली को स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इस्तेमाल कर सकती है।


क्या है अंतरा इंजेक्शन और छाया टेबलेट
एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए महिला एक वर्ष में चार इंजेक्शन लगवाने होंगे। एक बार इंजेक्शन लगवाने से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा। जो महिलाएं इंजेक्शन लगवाने से डरती है, उनके लिए छाया गोली है जो हफ्ते में दो बार खानी होती है। जिसको खाने से उन महिलाओं को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। महिलाएं जब तक छाया पिल का सेवन या अंतरा इंजेक्शन लगवाएंगी तब तक उन्हें गर्भधारण नहीं होगा। जब उन्हें दुबारा मां बनना हो तो वे इन पिल्स का सेवन या इंजेक्शन लगवाना बंद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed