फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Youth's bike swept away while crossing bridge amidst strong currents; video goes viral.

Lalitpur: झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर, तेज बहाव में पुल पार कर रहे युवक की बाइक बही, वीडियो वायरल

Mon, 24 Aug 2026 12:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। जिसे पार करते समय युवक बाइक के साथ बहने लगा, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया लेकिन उसकी बाइक बह गई।

विज्ञापन
Lalitpur: Youth's bike swept away while crossing bridge amidst strong currents; video goes viral.
पुल पार कर रहे युवक की बाइक बही। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद सैर नाला उफान पर आ गया। ग्राम खिरिया के पास पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसके बावजूद एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा। बीच पुल पर पहुंचते ही तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाइक पानी में बह गई। दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद बाइक कुछ दूरी पर मिल गई।
विज्ञापन


रविवार को हुई भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर बहने लगे और इन पर निर्मित रिपटा व पुल के उफर से पानी बहने लगा था। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया के पास से गुजरे सैर नाले के पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसके बावजूद ग्राम टेनगा जा रहा एक युवक अपनी बाइक लेकर पुल पार करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पुल पार न करने की सलाह दी। लेकिन युवक ने बाइक को पानी के बीच के निकालने लगा। पुल के बीच पहुंचने पर पानी का तेज बहाव होने के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक व उसकी बाइक तेज धार में बहने लगी। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और युवक किसी तरह बचा लिया, लेकिन उसकी बाइक पानी में बह गई। पानी का स्तर कम होने के दो तीन घंटे बाद कुछ दूरी पर बाइक मिल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नही करती है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि पुल पर पानी होने के बाबजूद युवक बाइक निकाल रहा था। लोगों ने उसे रोका भी था, फिर भी वह नहीं माना था। युवक को बहने से बचा लिया था, लेकिन उसकी बाइक बह गई थी। जोकि कुछ देर बाद मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed