फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Youth dies after being struck by lightning; he was married three months ago.

Lalitpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

Mon, 24 Aug 2026 11:43 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 24 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार अनिल दोपहर के समय अपने खेत पर था। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

विज्ञापन
Lalitpur: Youth dies after being struck by lightning; he was married three months ago.
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा बानपुर निवासी अनिल कुशवाहा (23) पुत्र उद्देत कुशवाहा की सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। अनिल की तीन माह पहले शादी हुई थी। दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार अनिल दोपहर के समय अपने खेत पर था। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


तीन माह पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अनिल की शादी महज तीन माह पहले ही गिरार के बारायता गांव में हुई थी। नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का घटना के बाद बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed