फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सपा ने डीएम कार्यालय गेट पर तोड़े मटके, की नारेबाजी

सपा ने डीएम कार्यालय गेट पर तोड़े मटके, की नारेबाजी

Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सपा ने डीएम कार्यालय गेट पर तोड़े मटके, की नारेबाजी
सपाइपों ने डीएम कार्यालय गेट पर तोड़े मटके
विज्ञापन

- शहर में पानी की समस्या को लेकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने जिले में गहरा रहे पानी के संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद डीएम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए खाली मटके (घड़े) तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को ज्ञापन भी सौंपकर डीजल, पेट्रोल व गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है।
झांसी जालौन ललितपुर की विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन व सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले कार्यकर्ता सुबह 9 बजे स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पानी की समस्याओं के नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर चौराहा, सावरकर चौक पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस वापस डीएम कार्यालय की ओर रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता बाबा पानी दो पानी दो के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। डीएम कार्यालय के गेट पर पहुंचे तो यहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए खाली मटके तोड़ दिए। एमएलसी रमा निरंजन ने आरोप लगाया कि ग्रामीण सहित नगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा रहा है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं कर सके हैं। जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती क्षेत्र की सांसद भी हैं, इसके बाद भी क्षेत्रवासियों की चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन होगा। सपा पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें डीजल, पेट्रोल व गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर फूलसिंह यादव, आल्हा प्रसाद निरंजन, महेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, रमेश खटीक, शिशुपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, गिरधारी यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, बालकृष्ण नायक, गीता मिश्रा, नेपाल सिंह यादव, शिवम मिश्रा, आसिफ कुरैशी, सेतु यादव, करन पाल, महेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, दशरथ, जयसिंह, शत्रुघन यादव, गौरव, प्रदीप साहू, यूनिस अली आसमी, रामदास श्रोती, पार्षद रोहित राठौर, संजय ग्वाला, विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.......
एमएलसी ने दिए टैंकर
ललितपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए झांसी जालौन ललितपुर की विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने अपने वादे को पूरा करते हुए दो पानी के टैंकर आज समाजवादी पार्टी जिला इकाई को सौंपे। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि डा. आरपी निरंजन ने ललितपुर दौरे के दौरान नगर की पेयजल समस्या से अवगत हुए थे। जिसके बाद उन्होंने दो पानी के टैंकर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed