फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रौंड़ा में उड़ा 33 केवी का फेस, रात भर बाधित रही आधे शहर की बिजली

रौंड़ा में उड़ा 33 केवी का फेस, रात भर बाधित रही आधे शहर की बिजली

Thu, 24 May 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रौंड़ा में उड़ा 33 केवी का फेस, रात भर बाधित रही आधे शहर की बिजली
रौंड़ा में उड़ा 33 केवी का फेस, रात भर बाधित रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन

मशीन में खराबी से बार-बार ट्रिप होते रहे फीडर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
मंगलवार की रात्रि रोंड़ा 66 केवी विद्युत सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन का फेस उड़ गया, जिसके चलते आधे शहर की बिजली घंटों बाधित रही। वहीं, मशीन में खराबी से बार-बार फीडर ट्रिप होते रहे, जिससे उपभोक्ताओं को रात भर बिजली बाधित रहने से परेशान होना पड़ा।

दिन का तापमान जहां 44 से 35 डिग्री तक पहुंच जा रहा है, वहीं विद्युत सब स्टेशन पर रखे ट्रांसफामर्स का लोड भी हर दिन बढ़ने से फाल्ट भी बढ़ रहे हैं और उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात भी शहर का हाल कुछ ऐसा ही रहा, जब देर शाम से शहर के कई फीडरों की बिजली ओवरलोड होने के कारण बार-बार गुल होती रही। वहीं देर रात करीब 12 बजे रोंड़ा स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन का जंपर जल गया। जिससे 33 केवी लाइन के अंतर्गत फीडर नंबर चार, पांच नेहरुनगर, घंटाघर, तालाबपुरा, जलसंस्थान की बिजली ठप हो गई। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन सुधारने में लगे रहे। वहीं उक्त विद्युत कार्य होने के कारण 66 केवी लाइन से जुड़े फीडरों की बिजली भी बाधित रही। साथ ही फीडर नंबर एक की मशीन में खराबी के चलते बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही और हर 15 मिनट में बिजली का आना जाना लगा रहा। इसके चलते उपभोक्ता बिजली नहीं होने के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में रात भर परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed