फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   303 corona paisent

303 पहुंच गई कोरोना संक्रमितों की संख्या

Wed, 29 Jul 2020 08:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
303 corona paisent
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन मासूम और एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 21 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 303 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी का संक्रमण नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में वर्तमान में सबसे अधिक मरीज मोहल्ला तालाबपुरा में पाए गए हैं। बुधवार को तीन मासूम और एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 21
विज्ञापन

व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें मोहल्ला तालाबपुुरा में एक मासूम समेत चार लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें 45 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय बालिका, 08 वर्षीय मासूम व 61 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मोहल्ला सुभाषपुरा में 48 वर्षीय व्यक्ति व बिंदुआ कालोनी में 28 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मोहल्ला सरदारपुरा में 37 वर्षीय व्यक्ति व सोनी मिलन पैलेस के पास निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। स्टेट बैंक के पास निवासी छह वर्षीय मासूम व 28 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी में 22 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा में 70 व्यक्ति और मोहल्ला तलैयापुरा में 28 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मोहल्ला सदनशाह निवासी 28 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय महिला और ग्राम कोड़ी निवासी 22 वर्षीय महिला संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। टीवी क्लीनिक का 27 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा तहसील तालबेहट अंतर्गत कस्बा निवासी 52 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालिका और चार वर्षीय मासूम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

1080 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल लेकर जांच की जा रही है। सैंपल अधिक होने के कारण रिपोर्ट आने में काफी दिन लग रहे हैं। अब तक 24 से 28 जुलाई तक के 1080 परिणामों की रिपोर्ट आना बाकी है।
बुधवार को जिले में 21 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें सुविधा के अनुसार उपचार दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed