फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 students remained absent in even semester examination

Lalitpur News: सम सेमेस्टर परीक्षा में 30 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
30 students remained absent in even semester examination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षा में बुधवार को 1437 परीक्षार्थियों में 30 अनुपस्थित रहे। परीक्षा तीन पालियों में कराई गई।
प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष डॉ. जेएस तोमर ने आंतरिक सचल दल के परीक्षार्थियों की जांच की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा हो रही है। छात्रों को समय पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम थे। प्रथम पाली में 301 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से चार अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 235 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से आठ अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 901 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 18 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि तीनों पालियों में 1437 परीक्षार्थियों में 30 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


--------
गर्मी से बेहाल रहे परीक्षार्थी
ललितपुर। बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, राजकीय महाविद्यालय पुलवारा, राजकीय महाविद्यालय जखौरा और सुदर्शन डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तृतीय पाली में द्वितीय सेमेस्टर हिंदी साहित्य, बीएससी फिजिक्स, एमए समाजशास्त्र, एमए हिंदी के कुल 370 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी 46 डिग्री तापमान के बीच कई किलोमीटर सफर कर परीक्षा देने केंद्र पर जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई है, लेकिन परीक्षा के दौरान गर्मी से वह पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed