फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 positive in 300 cases

तीन सौ की जांच में तीस संक्रमित

Sun, 02 May 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
30 positive in 300 cases
तालबेहट। रविवार दो मई को होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में प्रवेश के लिए कोविड जांच अनिवार्य होने के कारण शनिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान 304 लोगों ने जांच कराई, जिसमें से तीस लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही गांव- गांव से आकर लोग अपनी जांच के लिए सीएचसी में लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। वह स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन तक भूल गए। जांच प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को 304 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस प्रकार तीन दिनों में 992 लोगों की जांच में लगभग 72 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

--------
उम्मीदवार दो हजार से ऊपर और जांच हजार से नीचे
तालबेहट। प्रशासन के निर्देश के बावजूद आधे से अधिक उम्मीदवारों द्वारा कोविड जांच नहीं कराने से ग्रामीणों के मध्य कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने ऐेसे उम्मीदवारों की जांच कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड की 54 ग्राम पंचायतों के प्रधान के लिए इस बार नाम वापसी के बाद 696, 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 606 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 845 उम्मीदवार मिलाकर कुल 2147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। प्रशासन द्वारा मतगणना के प्रवेश पास के लिए कोविड जांच कराने की अनिवार्यता के चलते तीन दिन में सीएचसी तालबेहट में मात्र 992 लोगों की जांच की गई। जिसमें कुछ अन्य लोग भी है। ऐसी स्थिति में आधे से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी कोविड जांच नहीं कराई है। सवाल यह है कि आखिर इन लोगों ने अपनी जांच क्यों नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed