फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   3.97 crore being raised from 61 LED Light

3.97 करोड़ से लगाई जा रहीं 61 एलईडी लाइट

Sat, 07 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन में नगर पालिका ने नजरें इनायत कर ली हैं। डीएम आवास रोड के बाद कचहरी रोड की सूरत कुछ ही दिनों में बदल गई है। साथ ही सिविल लाइन इलाके में 3.97 करोड़ रुपये की लागत से नए खंभे और 61 एलईडी लाइटें लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की सीमा में बहुमंजिला भवनों से लेकर झुग्गी झोपड़ी में दो लाख से अधिक आबादी निवास कर रही है। नगर पालिका शहरवासियों से गृहकर लेकर नगर के विकास की जिम्मेदारी उठाती है। साफ-सफाई के साथ सड़कों का जाल बिछाना, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करना, चौराहों, तिराहों पर फव्वारे लगाने आदि का काम किया जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका शहर के पॉश क्षेत्र सिविल लाइन को चमकाने मेें जुटी हुई है। नहर रोड से डीएम आवास होते हुए कचहरी चौराहा और वर्णी कालेज चौराहा तक सड़क पर डामरीकरण कर दिया गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय तक सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर पालिका ने सिविल लाइन क्षेत्र में 3.97 करोड़ रुपये की लागत से 61 एलईडी लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे कचहरी रोड, एसपी ऑफिस रोड, तुवन चौराहा और इसाई मिशन होते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय जाने वाले मार्ग, वर्णी कालेज से एसपी आवास तक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।  जिम्मेदारों की मानें तो यह कार्य काफी तेजी से किया जा रहा और जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

नगर पालिका सिविल लाइन इलाके को भले ही संवारने का काम कर रही हो, लेकिन अन्य इलाकों के हाल बेहाल हैं। इन इलाकों के निवासियों को अपने क्षेत्र में भी एलईडी लाइटें लगाए जाने का इंतजार है।

लगाया जाएगा ऑटोमैटिक टाइमर
ललितपुर। करोड़ों रुपये की धनराशि से लगने वाली एलईडी लाइट के साथ वायर, खंभा, स्विच व ऑटोमैटिक टाइमर लगाया जाएगा। इस टाइमर में लाइट के जलने और बुझने का समय फिक्स कर दिया जाएगा। इसके बाद लाइट उतने ही समय पर जलेगी और उतने ही समय पर बुझेगी।
 इससे बिजली की बचत होगी और नगर पालिका को कर्मचारियों के अतिरिक्त बोझ से मुक्ति मिलेगी। सर्दियों में यह समय सुबह छह बजे और गर्मियों में यह समय सुबह करीब सवा पांच बजे का फिक्स किया जाएगा। इसी तरह शाम का समय भी फिक्स किया जाएगा। एक साल तक एलईडी लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित फर्म की होगी। एक साल में किसी प्रकार की खराबी आने पर इसको सुधारने का भी काम किया जाएगा।

दीवाली पर रोशन होंगी लाइटें
ललितपुर। नगर पालिका का मार्ग प्रकाश विभाग दीवाली पर सभी लाइटें जलाने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड बैठक में पार्षदों की मांग के बाद पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने विभागीय जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया है।
 मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारी चंद्रविनोद मिश्रा ने कर्मचारी की टीमें बनाकर खराब पड़ी लाइटों को सुधारने का काम तेज कर दिया है। उनका कहना है कि जिन वार्डों में प्रकाश का अभाव है, उनमें भी लाइटें लगाई जा रही हैं। दीवाली पर सभी लाइटें जलाई जाएंगी, जिससे नगर रौशन होगा।


अकेले सिविल लाइन इलाके में ही विकास नहीं किया जा रहा है। अन्य इलाकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिन इलाकों में सड़कें खराब हैं उनको भी सुधारा जाएगा, साथ ही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नगर के  विकास के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है।
- सुभाष जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed