फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2800 autos registered in transport department, only three applications for route came

Lalitpur News: परिवहन विभाग में 2800 ऑटोे पंजीकृत, रूट के लिए आए महज तीन आवेदन

Sat, 14 Jan 2023 09:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
2800 autos registered in transport department, only three applications for route came
ललितपुर। जिले में यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर अब ऑटोे संचालन के रूट जारी किए गए हैं। इसके लिए ऑटो स्टैंड बनाए गए हैं, जहां से इनका नियमित संचालन किया जाएगा। इससे लोगों केे आवाजाही के लिए भटकना नहीं होगा। हालांकि पांच माह बाद भी 2800 के सापेक्ष महज तीन ऑटो चालक ने ही रूट परमिट के लिए आवेदन किया है। अब विभागीय अधिकारी ऑटो चालकों को रूट परमिट लेने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में यातायात के साधन लंबे समय बाद भी सुगम नहीं हो पाए हैं। यहां के अब भी कई मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में मुख्यालय आने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार मुख्यालय आने में आधे से अधिक दिन का समय बीत जाता है। वापस जाने में वाहनों का संकट बना रहता है। ऐसे में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिले में यातायात के साधनों का सुगम बनाने के लिए मंडलायुक्त से पत्राचार किया। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर 16 केंद्र निर्धारित किए गए। इन केंद्रों से 16 किमी की दूरी तक ऑटो संचालन के लिए रूट तय किए हैं। हालांकि पांच माह बाद भी टैक्सी चालकों ने रूट परमिट लेने में रुचि नहीं दिखाई है। परिवहन विभाग ने वर्तमान में 3800 ऑटो पंजीकृत हैं। इनमें एक हजार टैक्सी चलन से बाहर हैं। 2800 टैक्सी संचालित हो रहीं हैं। इनमें पांच माह बाद महज तीन टैक्सी चालकों ने ही रुट परमिट के लिए आवेदन किया है। अब विभाग ऑटो चालकों को रूट परमिट लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

यह बनाए गए ऑटो केंद्र
जनपद में चार ऑटो सेंटर निर्धारित थे, इनमें ललितपुर, तालबेहट, महरौनी, पाली रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने 12 अतिरिक्त सेंटर निर्धारित किए गए हैं। इनमें जखौरा, तेरईफाटक, बांसी, पूराकलां, बिरधा, राजघाट, बालाबेहट, जाखलौन, मड़ावरा, बार, बानपुर, नाराहट आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो को रूट पर संचालित करने के लिए परमिट की सुविधा की है। जागरूकता के अभाव में ऑटो चालक परमिट नहीं ले रहे हैं। चालकों को जागरूक कर परमिट के लिए आवेदन किया जाएगा। - एसएल गौड़, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed