फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   28 thousand liters of water is being wasted every day in washing vehicles.

Lalitpur News: वाहनों की धुलाई में प्रतिदिन बर्बाद हो रहा 28 हजार लीटर पानी

Fri, 12 Apr 2024 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
28 thousand liters of water is being wasted every day in washing vehicles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक ओर जहां कई मोहल्ले पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं वाहनों की धुलाई में 28 हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। धुलाई सेंटरों पर पैसा कमाने के चक्कर में लोगों के हिस्से का पानी नालियों में बह रहा है। हद तो तब हो गई, जब जिम्मेदार गर्मियों की किल्लत को देखकर भी इन पर अंकुश नहीं लगा रहे हैं।
शहर में लगभग तीन दर्जन धुलाई सेंटर हैं। कई गलियों में भी वाहनों की धुलाई की जाती है। विभाग के पास इनका रिकार्ड भी नहीं है। प्रत्येक सेंटर पर प्रतिदिन औसतन 30 से 35 वाहनों की धुलाई की जा रही है। दो पहिया वाहनों की धुलाई में लगभग 20-30 लीटर पानी खर्च हो रहा है तो चार पहिया और अन्य वाहनों की धुलाई में 100-125 लीटर पानी बहाया जा रहा है। इस तरह सभी धुलाई सेंटरों पर प्रतिदिन लगभग 28 हजार लीटर पानी का उपयोग किया जा रहा है। गर्मी से गिरते भूगर्भ जलस्तर से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


केवल पांच सेंटर हैं पंजीकृत
वाहनों की धुलाई के लिए 36 से अधिक सर्विस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। सभी को पानी के लिए जल संस्थान से व्यावसायिक कनेक्शन लेना चाहिए, लेकिन इनमें केवल पांच सर्विस सेंटर संचालकों ने कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण के लिए नहीं है कोई नियम
धुलाई केंद्रों का आंकड़ा न तो नगरपालिका के पास है और न ही जल संस्थान के पास। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि धुलाई केंद्रों के लिए कोई नियमावली नहीं बनी है। इन्हें नगर पालिका की ओर से लाइसेंस दिया जाता है। वहीं, पालिका का कहना है कि जल संस्थान ही कनेक्शन देता है। उनके पास रिकार्ड होना चाहिए।

सर्विस सेंटर की जांच कराई जाएगी। घरेलू कनेक्शन के पानी का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed