फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2762 sampled examine, one positive found

2762 सैंपलों की जांच में एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 25 Jun 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
2762 sampled examine, one positive found
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2762 सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वर्तमान में 22 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की गति धीमी भले ही हो गई हो, लेकिन संक्रमण पर पूरी तरह अंकुश अभी भी नहीं लग सका है। प्रतिदिन एक दो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा टला नहीं है। संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है। मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी व अन्य नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न सेंटरों से कोरोना जांच करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2762 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1418 सैंपल आरटीपीसीआर किट से, ट्रूनॉट किट से एक और एंटीजन किट से 1343 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ट्रूनॉट व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। संक्रमित ब्लाक बार क्षेत्र अंतर्गत बानपुर के डंगराना निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति हैं। संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
2505 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12689 हो गई है। इनमें अब तक 125 की मौत हुई और 12542 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। अब जिले में 22 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2505 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बृहस्पतिवार को कोरोना जांच केे लिए गए 2762 सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed