फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 workers celebrated

बार में बाहर से आने वाले 27 मजदूर क्वारंटीन

Sun, 03 May 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
27 workers celebrated
क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी - फोटो : LALITPUR
बार। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉक मुख्यालय व ग्रामीण स्तर पर क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। सेंटरों में बाहर से आने वालों के रुकने, खाने और पीने की समुचित व्यवस्था है। बार में स्थत राजकीय इंटर कॉलेज में 27 मजदूर क्वारंटीन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बार में चार क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें जीवन शिल्प इंटर कॉलेज बानपुर, जीवन ज्योति हाईस्कूल दरौनी तहसील महरौनी, राजकीय इंटर कॉलेज बार और राजकीय महाविद्यालय पुलवारा में 1200-1200 क्षमता के चार शेल्टर होम बनाए गए हैं। इनमें बाहर से आए मजदूर या अन्य व्यक्तियों को क्वारंटीन हेतु रोका जा रहा है। कस्बा बार में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 27 मजदूर क्वारंटीन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

इनकी स्वास्थ्य जांच के बाद किसी प्रकार का कोरोना के लक्षण इनमें नहीं पाया गया, किंतु इन मजदूरों को 14 दिन तक यहीं रुकना होगा। यहां पर 10 पुरुष, 13 महिलाएं एवं चार बच्चे रुके हुए हैं। मजदूरों में सात मजदूर बबीना जिला झांसी, 11 मजदूर तालबेहट ब्लॉक के ग्राम भदौना, चार मजदूर पिपरा ब्लॉक जखौरा, दो मजदूर कस्बा तालबेहट एवं एक मजदूर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश से है। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा सुबह से शाम तक इस क्वारंटीन सेंटर की देखरेख कर रहे हैं। इसी प्रकार शिक्षा विभाग से अरविंद सिंह चौहान एवं नरेश प्रजापति भी व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर में आठ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी है, जिसमें चार सफाई कर्मचारी दिन में एवं चार सफाई कर्मचारी रात में ड्यूटी कर रहे हैं। इसी प्रकार दो सिपाहियों की ड्यूटी दिन में एवं दो सिपाहियों की ड्यूटी रात में लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्था मुस्तैद
यहां रुके हुए प्रत्येक व्यक्ति को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। साबुन, तेल मंजन, मास्क, सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है। सुबह नाश्ते में चाय और बिस्कुट, दस बजे खाना, चार बजे फिर से चाय की व्यवस्था की गई है और शाम को सात बजे फिर से खाना दिया जा रहा है। यहीं पर चल रही सामुदायिक रसोई में गर्म खाना तैयार कर दिया जा रहा है। रसोई का जिम्मा बाग मंदिर स्वयं सहायता समूह की संध्या नामदेव, विमलेश और सीमा की जिम्मेदारी में चलाया जा रहा है। पूरी व्यवस्था का जिम्मा एडीओ समाज कल्याण विभाग भोला सिंह पाल उठाए हुए हैं।

----------------
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते में बिरधा एवं बार ब्लाकों में कार्य को जिम्मेदारी से करा रहा हूं। बहुत जल्दी हम इस वायरस से जीतेंगे।
- अजय कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी, बार
------------------
मुझे यहां कोई परेशानी नहीं है। समय से खाना- पीना मिल रहा है। मैं आराम से रह रहा हूं। नई जगह होने के बाद भी यहां अच्छा लग रहा है।
- रीतेश कुमार, शाहगंज जिला जौनपुर
---------------
यहां मेरी जांच हो चुकी है। मैं अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ क्वारंटीन में 14 दिन के लिए रुकी हूं। क्वारंटीन में रुकने की वजह से मेरे बच्चे हाथ धोना और सफाई से रहना सीख रहे हैं।
- लाछो, ग्राम नयाखेड़ा बबीना
-------------
क्वारंटीन सेंटर राजकीय इंटर कॉलेज बार में रुके मजदूरों की देखभाल अच्छी तरह से की जा रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।
- प्रवीण कुट्टी, नोडल अधिकारी, क्वारंटीन बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed