फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 masked youths pelted stones at the house

Lalitpur News: मुंह बांधे आए 25 युवकों ने घर पर बरसाए पत्थर

Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 masked youths pelted stones at the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुंह बांधकर पहुंचे 25 से अधिक युवकों ने मोहल्ले में दिनदहाड़े उत्पात मचाते हुए घर में पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग गए।
शहर के मोहल्ला पिसनारी सरसधाम के पास रहने वाले अमन खटीक के मुताबिक कुछ दिन पूर्व झांसीपुरा निवासी कार्तिक करौसिया से उसका विवाद हो गया था। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार दोपहर में उसके एक मित्र ने फोन कर उसे बताया कि कार्तिक करौसिया अपने 25 से अधिक साथियों के साथ उसके घर आ रहा है। यह सुनकर उसने अपने घर के दरवाजों पर ताला लगाया और सभी लोग घर के अंदर हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद कार्तिक करौसिया अपने साथियों के साथ उसके घर के बाहर आया। हमलावर हाथों में घातक हथियार लिए थे और मुंह बांधे हुए थे। हमलावर उसके घर पर पत्थरबाजी करने लगे। फायरिंग भी की। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले हमलावर भाग गए। जांच-पड़ताल में पुलिस को मकान के बाहर और छत पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। कारतूस का एक खाली खोखा मिला। पुलिस बरामद खोखे को काफी पुराना बता रही है। वहीं, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
------
चाय की दुकान पर हुआ था विवाद : अमन खटीक ने बताया कि दो दिन पूर्व एक चाय की दुकान पर कार्तिक करौसिया आया था। यहां उसने विवाद करते हुए गाली गलौज और धमकी दी थी। आरोप लगाया कि चौकी में पुलिस के सामने ही आरोपी ने धमकाया था।

-------
दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने प्रथम पक्ष के घर पर पत्थर फेंके। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मौके से कारतूस का खोखा मिला है, वह काफी पुराना है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article