फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 infected found including bjp citychief

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 25 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
25 infected found including bjp citychief
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जिले में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2196 पहुंच गई है। इनमें 36 की मौत हो चुकी और 1759 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 402 संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मिले संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष समेत एक मासूम व एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी दो, सिविल लाइन निवासी तीन, इलाइट चौराहा निवासी दो व मोहल्ला गांधीनगर, तालाबपुरा, वंशीपुरा, सरायपुरा, शांतिनगर, पिंक कॉलोनी निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिलाकर्मी, ग्राम बमरौला निवासी एक व्यक्ति, तहसील मड़ावरा के ग्राम बुदनी, ग्राम लिधौरा, कस्बा महरौनी, ग्राम साढूमल निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक जखौरा के ग्राम पिपरा निवासी दो व तालबेहट के ग्राम झरर निवासी एक युवती कोविड 19 जांच में पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

550 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपलिंग कर रहीं हैं। इसके बाद भी बढ़ते संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां पर सैंपल भले ही समय पर लिए जा रहे हों, लेकिन जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 550 सैंपलों की जांच रिपोर्ट चार दिन बाद भी नहीं आई है। इससे संक्रमण के थमने की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 25 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed