फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 criminals were made district badar

25 अपराधियों को किया गया जिला बदर

Thu, 30 Dec 2021 08:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
25 criminals were made district badar
ललितपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/4 के तहत 25 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की। जबकि दो जिला बदर अपराधियों के नोटिस सशर्त निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

जिला बदर अपराधियों में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी नवनीत चंदेल पुत्र अजुद्दी, नेहरूनगर निवासी ललित उर्फ बॉबी अहिरवार पुत्र रामचरन, आजादपुरा में स्टेट बैंक के पास निवासी अंकित पस्तोर पुत्र ओमप्रकाश, फिरोज पुत्र सोहराव खान, मोहल्ला नदीपुरा निवासी मुन्ना उर्फ आमिर पुत्र मुबारक, झांसीपुरा निवासी हरिशंकर बाबरा, थाना तालबेहट के ग्राम चुरावनी निवासी महेंद्र ढीमर पुत्र काशीराम ढीमर, ग्राम सुनौरी निवासी रामसुंदर लोधी, तनय रामनाथ, थाना बार के ग्राम राजपुर निवासी रामपाल यादव पुत्र भीकम यादव,थाना गिरार के ग्राम बड़ा इकौना निवासी चंद्रभान पुत्र कुंदन यादव, ग्राम पिपरिया निवासी मुलायम पुत्र वीरन यादव, ग्राम कल्यानपुरा निवासी हरिशंकर उर्फ कल्ला पुत्र बिंदा, जखौरा के ग्राम बरौदाडांग निवासी राजा सिकंदर, ग्राम छिपाई निवासी रानीराजा सिंह, मोहल्ला सदनशाह निवासी वर्कत राइन पुत्र स्व. मिस्टर राइन, थाना पूराकलां के ग्राम एवनी निवासी रघुराज सिंह, तनय पंचम सिंह, ग्राम भुचेरा निवासी रहीश उर्फ ऋषि बाल्मीकि पुत्र पुत्तीलाल, ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी पूरन पुत्र भूपत सिंह,थाना मड़ावरा के ग्राम सीरोन निवासी माखन कुशवाहा पुत्र भजन कुशवाहा, थाना जाखलौन के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी राहुल वर्मा पुत्र रामचरन वर्मा, थाना बानपुर के ग्राम कैलगुंवा निवासी मनोज पुत्र हज्जु उर्फ हरिश्चंद्र ढीमर, थाना पाली के ग्राम कनपुरा निवासी जसरथ पुत्र रामप्रकाश, थाना बार के ग्राम धनगौल निवासी धमेंद्र कुमार पुत्र रुपलाल को छह माह के लिए जिले की सीमा के बाहर रहने के आदेश जारी करते हुए जिला बदर कर दिया। आदेश में बताया कि उपरोक्त अपराधी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनका ग्राम और उसके आसपास के क्षेत्रों में भय है।
विज्ञापन

जिला बदर दो अपराधियों के नोटिस सशर्त किए निरस्त
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने थाना जखौरा के ग्राम आगर निवासी गोविंद सिंह एवं तालबेहट के ग्राम ककड़ारी निवासी राकेश बिहारी पुत्र राजाराम कौशिक को नोटिस को सचेत करते हुए इस शर्त के साथ निरस्त किया जाता है कि विपक्षी अपने आचरण को अच्छा रखते हुए सुधार लाएं और अपनी गतिविधियां इस प्रकार रखें कि सामान्य नागरिकों को उनके आचरण से कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed