फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2423 candidates participated in nine employment fairs, 1206 got employment

नौ रोजगार मेले में 2423 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1206 को मिला रोजगार

Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
2423 candidates participated in nine employment fairs, 1206 got employment
ललितपुर। जनपद में हुए नौ रोजगार मेलों में अब तक 1206 बेरोजगारों को रोजगार मिला। इन मेलों में जनपद के 2423 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। रोजगार समिति एवं सेवामित्र पोर्टल की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में यह जानकारी प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रभारी रोजगार सहायता अधिकारी आंकाक्षा ने रोजगार मेला, कॅरियर काउंसिलिंग एवं सेवामित्र पोर्टल के लिए निर्धारित कार्ययोजना व लक्ष्य पूर्ति के बारे में बताया। सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रोजगार मेला एवं कॅ रियर काउंसलिंग की कार्ययोजना के सापेक्ष अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को प्रतिभाग एवं प्रेरित करने के लिए दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ सभी विभागों को सेवामित्र पोर्टल से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं बुक करने को निर्देशित किया। बैठक के दौरान डीसी मनरेगा रवींद्रवीर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, उपायुक्त एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

16 करियर काउंसिलिंग में 1184 अभ्यर्थी लाभान्वित
प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने सेवामित्र पोर्टल पर सेवाप्रदाता एवं स्किल्ड वर्कर पंजीकरण के बारे में बताया। साथ में यह भी बताया कि सेवामित्र पोर्टल पर सेवाप्रदाताओं द्वारा जनपद में कई प्रकार की सेवायें दी जा रही हैं। इस दौरान यह भी बताया कि अभी तक 16 कॅरियर काउंसिलिंग में 1184 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed